News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार इनामी बदमाश  मुंबई से गिरफ्तार

एसओजी की टीम ने मुंबई से नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक इनामी बदमाश को धर-दबोचा है। आरोपित 2017 से लगातार फरार चल रहा था। 29 जुलाई को एसओजी ने आरोपित मुनाजिर को दहिसर चौक होटल सागर के सामने कश्मीरा ठाणे मुंबई से गिरफ्तार किया। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पांच हजार का इनामी बदमाश मुनाजिर निवासी ग्राम बलवा जिला अररिया बिहार 2015 के दौरान पटेल नगर क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जहां आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने बच्ची को पानीपत से बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया था। 2017 में जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया और बिहार चला गया। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश देती रही लेकिन वह अपने ठिकाने और नाम बार-बार बदलता रहा। हालांकि, इस बार वो पुलिस के हत्थे चढ ही गया।

See also  Uttarakhand / Haldwani: Following complaints about contaminated water, IAS officer Deepak Rawat inspected the plant and found several shortcomings