News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Devariya : अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो होगा बड़ा आन्दोलन

क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार किए जा रहे बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। कांग्रेसी उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के सौपना चाहते थे किन्तु तहसील में किसी भी अधिकारी के मौजूद नहीं रहने के कारण स्टेनो श्रीराम चौरसिया को सौंपा। बाद में इस ज्ञापन की प्रतिलिपि कांग्रेसियों ने बरहज विद्युत उपकेन्द्र पर पहुँच कर एस डी ओ गणेश मिश्रा को सौंपते हुए कहा कि पिछले एक अगस्त को बरहज में कांग्रेस की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशल त्रिपाठी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गिरि की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने बरहज में अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत की थी, जिसके तहत आज ज्ञापन दिया गया। यहाँ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद्र दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, नगर अध्यक्ष मनोज राव,एड. खुर्शीद आलम,विद्या सागर मिश्र,जितेन्द्र जायसवाल, विजय बहादुर शर्मा, प्रहलाद यादव,शंकर मिश्रा,रामछबीला प्रसाद, सुबंश सिंह,पवन पाण्डेय आदि शामिल रहे।
See also  Madhya Pradesh / Raisen: Wearing his clothes, seeing someone's dead body, wanted to grab the insurance amount, but 2 fingers exposed