News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : डीएम ने किया दूरस्थ ग्राम पंचायत तौली, फूड लांघा पपडिय़ान क्षेत्रों का भ्रमण, जनसमस्याओं से हुए रूबरू

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा आज तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित के दूरस्थ ग्राम पंचायत तौली, फूड लांघा पपडिय़ान क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर तौली में जनमानस से रूबरू होते हुए उनकी  समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की मुख्यत: समस्याओं में अंदरूनी सडक़, पानी, लॉ वोल्टेज, दूरसंचार, परिवहन, स्वास्थ्य से संबंधित प्राप्त हुई जिस पर उन्होने संबंधित विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों को मौके पर तथा उच्च अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं को निस्तारित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का शासन निस्तारण शासन स्तर से होना है ऐसी समस्याओं के निस्तारण हेतु  शासन को पत्र प्रेषित कर निस्तारण का अनुरोध किया जायेगा।  क्षेत्रवासियों द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र में जनजीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाई गई है, किंतु पानी का प्रेशर ना होने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर  आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जलजीवन मिशन के अन्तर्गत आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा आंतरिक मार्ग  बडक़ोट रोड 2 किलोमीटर रघुबीर चंदेल आदि के घर तक लगभग 400 मीटर कच्ची रोड को पक्का किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने उक्त रोड का निरीक्षण किया तथा मुख्य विकास अधिकारी को दूरभाष पर जिला योजना के माध्यम से उक्त मार्ग को बनाए जाने हेतु  बजट प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा लॉ वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के नुरोध पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए आख्या  प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने इस दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की फील्ड स्तर के अधिकारी अपने-अपने कार्य स्थलों पर भ्रमण करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका निस्तारण करें ताकि लोगों को अनावश्यक इधर-उधर ना भटकना पड़े ।

See also  Uttar Pradesh / Azamgarh: The ring and chain were not found, the groom was getting restless, after the farewell, the groom returned to his in-laws house with the bride midway, the marriage broke up.

जिलाधिकारी ने बताया कि जनमानस की समस्याओं के मौके पर एवं त्वरित गति से निस्तारण हेतु जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में जन-समस्याओं के समाधान व विकास योजनाओं का निरीक्षण तथा क्षेत्र भ्रमण कर दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं एवं वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए उनका समाधान करने के लिए अपर अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों का रोस्टरवार क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए है तथा  सम्बन्धित अधिकारियों को भ्रमण के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को सन्दर्भित कर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आगे भी ग्राम चिन्हित कर भ्रमण कार्यक्रम कर दुरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता व समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।  

इस दौरान उप जिलाधिकारी विकास नगर सौरभ असवाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांघड़, ग्राम प्रधान श्रीमती प्रीति चैहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रक्षा देवी, खंड विकास अधिकारी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, वन विभाग संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।