News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Almora : तीलू रौतेली पुरस्कार लेकर लौटी भावना का स्वागत

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित भावना शर्मा के घर लौटने पर गुरुवार को स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल भेंट किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि चौखुटिया ही नहीं जिले की महिलाओं के लिए यह गर्व की बात है। भावना शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जोकि आगे भी जारी रहेंगे। भावना शर्मा ने कार्यक्रम के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि सभी के सहयोग से महिलाओं के उत्थान का कार्य जारी रखेंगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, मुकेश पांडेय ,उमराव सिंग नेगी, गणेश कांडपाल, नारायण सिंह रौतेला ,रितेश किरौला , कुलदीप आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Haridwar: Khanpur MLA accused two people including a woman of blackmailing, case registered