News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : विस अध्यक्ष ने शहरी विकास मंत्री के समक्ष रखी होटल व्यवसायियों की समस्या

विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास मंत्री के समक्ष होटल व्यवसायियों की मांगों को उठाया है। उन्होंने होटल व्यवसायियों को पूर्व की भांति भवनकर जमा करने की मांग की। शनिवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से मामले में चर्चा की। विस अध्यक्ष ने कहा कि होटल व्यवसाय पर बेतहाशा बढ़ाये जा रहे भवनकर से लोग परेशान हैं। बीते डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते होटल व्यवसाय चौपट हैं। ऐसे में होटलो पर बढ़ाए गए भवन कर देने में व्यवसायी अक्षम है। नगर निगम द्वारा ऋषिकेश स्थित होटलों को वर्ष 2019-20 व 2020-21 के भवनकर को बेतहाशा बढ़ा दिया गया है। 2018-19 में उक्त भवन कर मात्र 25 हजार रुपये लगभग था जो अब बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि होटल व्यवासियों को पूर्व की भांति ही भवन कर जमा करने दिया जाए। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने इस मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर होटल एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष मदन गोपाल नागपाल, महामंत्री भगवती प्रसाद रतूड़ी, संजीव गोयल, अंशुल अरोड़ा, अमर बेलवाल, राजीव शर्मा, सागर तनेजा, राकेश गुप्ता, अमित उप्पल, आनंद रावत आदि उपस्थित थे।

See also  DHC: Notice Issued To Delhi Government In PIL Filed By DR KK AGGARWAL Against The Delhi Government Order For No COVID Test Of Asymptomatic Patient