News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lalitpur : सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय रू बु.वि.सेना

साफ-सफाई न होने कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा

बु.वि.सेना का धरना प्रदर्शन स्थानीय कंपनी बाग में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में किया गया। धरना में ललितपुर शहर की सड़कों की बेहद दयनीय हालत पर जमकर नारेबाजी की गई। प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि बारिश के कारण पूरे ललितपुर की सड़के छलनी हो चुकी हैं। ललितपुर शहर का हृदयस्थल कहे जाने वाले घंटाघर से सावरकर चैक होते हुए मवेशी बाजार की मेन रोड इतनी छलनी हो गई है कि उसकी हालत को देखकर शर्म महसूस होती है और शर्म की पराकाष्ठा तो तब होती है जब इस वीआईपी सड़क पर नित्य प्रतिदिन ललितपुर के सांसद, विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के मंत्रीगण, बड़े से बड़े अधिकारी गुजरते रहते है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार देवगढ़ क्रांसिग पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के कारण दोनों तरफ की सर्विस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां रहने वाले हजारों बासिन्दें नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा इस बाबत यहां के जनप्रतिनिधियों को सेतु निगम के अधिकारियों शीघ्र बातचीत करके दोनों तरफ की सर्विस रोड को आवागमन योग्य बनाने की आवश्यकता है। यह भी कहा कि सदनशाह से सिद्धन को जाने वाली बुढ़वार रोड की भी स्थिति बहुत दयनीय है। देवगढ़ क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के कारण धौर्या, जाखलोन और देवगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को इसी सिद्धन रोड पर डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। इस कारण से इस रोड पर बहुत लोड पड़ रहा है। इसी वजह से यह और अधिक क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले मूसलाधार बारिश के कारण इस रोड पर कई जगह घुटनों तक पानी भरा रहा। इसी सड़क पर कई केन्द्रीय विद्यालय, एसडीएस कान्वेन्ट, आईटीआई समेत दर्जन भर शिक्षण संस्थायें हैं। रोड के क्षतिग्रस्त होने से यहां रहने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका की उदासीनता के चलते उचित साफ-सफाई न होने और जलभराव के कारण शहर में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण उत्पन्न मच्छरों की फौज के कारण पूरे शहर में वायरल फीवर, डेगूं चिकिनगुनिया आदि संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छरों से बचाव के लिए न तो नगरपालिका फॉगिंग कर रही है और न ही नालियों में मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि अविलम्ब ललितपुर की सभी सड़कें दुरुस्त की जायें। इसके अलावा नगरपालिका अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करके साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू बनाये। मांगे नहीं माने जाने दशा में बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेडऩे को बाध्य हो जायेगी। धरना प्रदर्शन हेमन्त, वरिष्ठ सपा नेता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आचार्यजी, मगन सोनी, नवीन पटेल एड., मनोज शर्मा, कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना त्यागी, अमरसिंह बुन्देला, विनोद साहू, शशिप्रताप राजा, संजय सैनी, नंदराम कुशवाहा, गफूर खां, अमित राजपूत, अखिलेश राजपूत, कामता प्रसाद शर्मा आद शामिल रहे।

See also  Uttar Pradesh / Shahjahanpur: Order to present the dead before the magistrate! On the notice of the police, the son said - From where should I bring my father?