News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand: अजय कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी को लगा फिर एक झटका

आज देर शाम आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात हो कि 1 महीने पूर्व ही दीपक बाली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वह आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ असहज महसूस कर रहे हैं । अभी पिछले महीने ही विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। 1 महीने के अंदर ही पार्टी के दो बड़े नेताओं का पार्टी को छोड़ कर जाना आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के लिए एक बड़ा झटका है।

See also  Uttar Pradesh: Toilet became a matter of thought in the township, seeing the picture you will also be thinking, people are saying that money has been wasted