News Cubic Studio

Truth and Reality

मुंबई 1,118 कोविड -19 मामलों की रिपोर्ट करता है, अधिकांश राज्य में; दिल्ली की सकारात्मकता दर बढ़कर 7.06% हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 8,084 नए कोरोनोवायरस संक्रमणों के साथ, भारत में कोविड -19 मामलों की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हो गई, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर लगभग चार महीनों के बाद तीन प्रतिशत से अधिक थी। सोमवार।

महाराष्‍ट्र में कोरोना नित नए रिकार्ड बना रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि मुंबई में कोरोना के ओमिक्रोन के चार सब-वैरिएंट पाए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में ओमिक्रोन के बीए.5 सब-वेरिएंट का एक और बीए.4 सबवैरिएंट के तीन मामले पाए गए हैं। वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्‍ट्र में कोरोना के 1885 नए मामले सामने आए हैं। मौजूदा वक्‍त में महाराष्‍ट्र में 17,480 एक्टिव केस हैं।

चारों मरीज अब ठीक

हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट से संक्रमित चारों मरीज अब ठीक हो चुके हैं। मालूम हो कि BA.4 और BA.5 कोरोना के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन स्ट्रेन के सब-वैरिएंट हैं, जिसने देश में महामारी की तीसरी लहर को लाने का काम किया था। महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने सोमवार को कहा कि कस्‍तूरबा अस्‍पताल की लैब ने तीन मरीजों में BA.4 और एक में BA.5 सब-वैरिएंट की पुष्टि की थी। चारों मरीजों में से दो लड़कियां थीं जिनकी उम्र 11 साल थी जबकि दो अन्‍य मरीजों की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच थी।

महाराष्‍ट्र में घटे केस 

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 1,885 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,12,462 हो गई है। यही नहीं एक शख्‍स की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 1,47,871 हो गई है। महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड मामलों की संख्या में रविवार की तुलना में 36 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। महाराष्‍ट्र में रविवार को कोरोना के 2,946 केस आए थे जब‍ि दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं मुंबई में कोरोना के 1,118 नए मामले सामने आए। राहत की बात यह कि रविवार की तुलना में ये 38 फीसद कम हैं।https://621c90c63278da5b9e657dfb16cdad3c.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-38/html/container.html?n=0

See also  Corona cases are increasing almost everywhere in the world, not only in India; 18 percent jump in new cases

दिल्‍ली में संक्रमण दर दर सात फीसद के पार

दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 614 नए मामले लेकिन संक्रमण दर सात फीसद (7.06%) को पार कर गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक चार मई के बाद से यह सर्वाधिक संक्रमण दर है। चार मई को संक्रमण दर 7.6 फीसद से अधिक थी। यह भी कि लगातार चौथे दिन राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के 600 से अधिक मामले सामने आए हैं। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19,13,412 हो गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्‍या 26,221 हो गई है।

दिल्‍ली में जीनोम जांच करने के निर्देश

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को दिल्ली में कोविड-19 नमूनों की जीनोम जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि कोरोना के नए वैरिएंट के प्रसार का पता लगाया जा सके। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्‍ली में तेजी से बड़ रहे डेंगू के मामलों को चिंताजनक बताया और अधिकारियों से विशेषज्ञों और महामारी विज्ञानियों से सलाह मशविरा लेने के निर्देश दिए ताकि पता लगाया जा सके कि वायरस का कोई नया वैरिएंट तो विकसित नहीं हुआ है।

देश में मामले घटे लेकिन संक्रमण दर बढ़ी 

यदि देश में कोरोना संक्रमण की बात करें तो कोविड केस में एक दिन पहले के मुकाबले कुछ कमी आई है, लेकिन दैनिक संक्रमण दर तीन फीसद को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.24 प्रतिशत हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है।

See also  Uttarakhand: CS Radha Raturi gave instructions to make ANC (antenatal checkup) tests compulsory for pregnant women and set up camps in sensitive districts

टीकाकरण का आंकड़ा 195 करोड़ के पार

वहीं, रविवार के 8,582 के तुलना में सोमवार को 8,084 मामले सामने आए, जिसमें केरल से 1,955 मामले शामिल हैं। इस दौरान 10 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें तीन-तीन मौतें केरल और दिल्ली से हैं। देश में सक्रिय मामलों में 3,482 की बढ़ोतरी दर्ज की है और इनकी संख्या 47,995 हो गई है जो कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। मरीजों के उबरने की दर 98.68 प्रतिशत और मृत्युदर 1.21 प्रतिशत पर है। कोविन पोर्टल के अनुसार अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 195.20 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।