News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : सुअर के हमले से घायल भरत

बागेश्वर । कांडा तहसील के मलसूना गांव में जंगल गए एक ग्रामीण पर सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर नेपाली मजदूर काम नहीं कर रहे होते तो बड़ी घटना हो जाती। नेपाली मजदूरों की मदद से घायल को सीएचसी भर्ती किया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कांडा तहसील के मालसूना निवासी भरत सिंह अपने मवेशियों को लेकर पास के जंगल में गया था। जहाँ जंगली सुवर ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पास में काम कर रहे नेपाली श्रमिकों ने बमुश्किल उन्हें सुवर के चुंगल से बचाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा 50 टांके लगाए गए। मरीज का इलाज कर रहे है डॉ राजीव उपाध्याय ने बताया कि सुवर के हमले से गम्भीर रूप घायल है। अभी हालत स्थिर बनी हुई है। इधर वन विभाग के डिप्टी रेंजर कैलाश जोशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित को जो नियमानुसार सहायता दी जाएगी।


राजकुमार सिंह परिहार

See also  Uttar Pradesh / Kashipur: There was a dispute between twin brothers over asking for money from their mother, one died in the fight