News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : कलयुगी शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज, निदेशालय ने किया स्थानांतरित

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार

जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरू और शिष्य के पवित्र रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं निदेशालय ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को स्थानांतरित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में बीए सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा रोजी ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार पुत्र रणजीत राम, ग्राम व पोस्ट वैशाली, तहसील गंगोलीहाट निवासी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा के इस आरोप के बाद छात्रों में आक्रोश देखने को मिला छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा भी काटा। छात्रों का विरोध देख कॉलेज प्रशासन को पुलिस भी बुलानी पड़ी। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने प्रोफेसर को सस्पेंड करने की मांग की। वही छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही कॉलेज के छात्र-छात्राएं भड़क गए और महाविद्यालय परिसर एकत्र हो गए। छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रोफेसर को तत्काल महाविद्यालय से सस्पेंड करने की मांग की। शुक्रवार प्रातः छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने न्याय की मांग को लेकर एसबीआई तिराहे पर आरोपित का पुतला भी फूंका।

▪️छात्रा ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई तब मामला कोतवाली पहुंचा

जानकारी के अनुसार छात्रा रोजी पुत्री रमेश चंद्र बीए सेकेंड सेमेस्टर में पढ़ती है। पुलिस को दिये शिकायत पत्र में छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने असाइनमेंट जमा करने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की। बताया कि दिनांक 13 सितम्बर को वह अपने असाइनमेंट जमा करने राजनीतिक विज्ञान के विभाग में गयी जहां असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार पहले से मौजूद थे। उनके द्वारा जबरन उसे वहां रोका गया, उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ गया, मेरे साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की गयी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने मेरा फोन छीनकर अपना नम्बर डायल किया। वह इस तरह की घटना पहले भी कई बार अंजाम दे चुके हैं। साथ ही यह भी कहा कि किसी को बताया तो परीक्षा में फेल कर देंगे। छेड़खानी की शिकायत रोजी ने मौखिक रूप से कॉलेज प्रशासन से भी की, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो गुरुवार को छात्रा ने प्राचार्य डॉ सुरेंद्र धपोला को लिखित रूप में शिकायत दी। साथ ही महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ को भी इसकी जानकारी दी। छात्रा ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई तो शुक्रवार को परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

See also  Uttar Pradesh / Kanpur: After marriage started living sad, husband reached police after complaining of wife, also accused in-laws of cheating

▪️कई साक्क्षों के साथ छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने दिया ज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि जब तक प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका प्रर्दशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनके पास कई छात्राओं के फोन आ रहे हैं कि पूर्व में उनके साथ भी इस तरह की घटना को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार द्वारा अंजाम दिया गया है। अब वो सभी उचित कार्यवाही की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी सुरत में अब ऐसे शिक्षक को वो कॉलेज में नहीं रहने दे सकते। उन्होंने ज्ञापन के साथ उन सभी छात्राओं के वहट्सप्प की चेट वार्ता संलग्न कर प्रेषित की हैं। इस मौक़े पर प्रकाश वाछमी, हरेन्द्र दानू, आशीष कुमार, मनीषा, मोनिका, वर्षा, मनीष, सावित्री, अंजलि, ललित आदि मौजूद रहे।

▪️आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार स्थानांतरित

मामले का संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक राजकीय पीजी कॉलेज द्वाराहाट संबद्ध कर दिया है। उप निदेशक डॉ. आरएस भाकुनी ने इस आशय का पत्र प्राचार्य को भेजा है। जांच समिति भी गठित कर दी गई है। जांच समिति में पीजी कॉलेज बेड़ीनाग के प्राचार्य डॉ. चंद्र दत्त सूंठा और पीजी कॉलेज सोमेश्वर की प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद को शामिल किया गया है। समिति को जांच कर रिपोर्ट सात दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है। वहीं गुरुवार को छात्रा के पक्ष में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रदर्शन कर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए विद्यार्थी धरने पर बैठ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रा ने तब तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी। निदेशालय से जांच के निर्देश आने के बाद देर शाम विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया।

See also  Chhattisgarh / Bilaspur : Corona treatment even after death: Hospital darkness

▪️निदेशालय स्तर पर जांच जारी है

वही प्राचार्य डॉ सुरेंद्र धपोला ने बताया की मामले में महाविधालय की महिला प्रकोष्ठ इसकी जांच कर रही है,जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। वहीं उप निदेशक डॉ. आरएस भाकुनी ने इस आशय का पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उच्च स्तर पर जांच समिति भी गठित कर दी गई है। जांच समिति में पीजी कॉलेज बेड़ीनाग के प्राचार्य डॉ. चंद्र दत्त सूंठा और पीजी कॉलेज सोमेश्वर की प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद को शामिल किया गया है। समिति को जांच कर रिपोर्ट सात दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है। महाविद्यालय स्तर पर जांच टीम में दीपा कुमारी संयोजक, डॉ हेमलता पाण्डे, डॉ भगवती नेगी, डॉ नेहा भाकुनी, डॉ जगवती, डॉ आशा गोस्वामी, डॉ गीता बृथवाल सदस्य के रूप में शामिल हैं।

▪️दो बच्चों का पिता भी है आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में राजनीतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार पुत्र रणजीत राम, ग्राम व पोस्ट वैशाली, तहसील गंगोलीहाट निवासी हैं। जो शादीशुदा होने के साथ ही एक पुत्री व एक पुत्र का पिता भी है। जिस पर गुरु-शिष्य के रिश्ते को तारतार करने का संगीन आरोप लगा है।

वहीं यदि दबी ज़बान की बात करें तो यह भी सुनाई पड़ता है कि इस महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में डॉ संजय कुमार वर्ष 2014 से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। महाविद्यालय में वर्तमान समय में 31 शिक्षकों का स्टाफ़ है जिसमें 14 महिलाएँ है। इस घटना के बाद वह भी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में इस घटना का आक्रोश व विरोध देखते हुये शिक्षक पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा के इंतज़ाम का भी मन बना रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस साहसी छात्रा को न्याय मिल पाता है कि यह पूरा मामला किसी राजनीति की भेंट चढ़ता है।

See also  Uttar Pradesh / Lucknow : 360 people took first and second dose in Gurudwara