News Cubic Studio

Truth and Reality

आम आदमी पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड द्वारा विधायक रेनू बिष्ट पर प्राथमिकी दर्ज

आज दिनांक 29/09/2022 को आम आदमी पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड अमित जोशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अल्मोड़ा कोतवाली पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी के यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट पर अनाधिकृत रूप से अंकिता भंडारी की हत्या के स्थल वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर सबूत खुर्द बुर्द करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की !

अमित जोशी ने बताया की पौड़ी के जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह स्पष्ठ कर दिया गया है कि यह बुलडोजर प्रशासन के द्वारा नहीं चलाया गया, विभिन्न न्यूज़ चैनल के माध्यम से यह प्रकाश में आया है कि यह बुलडोजर यमकेश्वर से विधायक रेनू बिष्ट द्वारा चलाया गया है व बुलडोजर कार्यवाही के समय विधायक रेणु बिष्ट मौके पर मौजूद रही, रिजॉर्ट के जिस कमरे में बुलडोजर चलाया गया एवं सबूत मिटाए गए वहां पर अंकिता हत्याकांड एवं वेश्यावृत्ति के सबूत मिल सकते थे एवं उस व्यक्ति का पता चल सकता था, जिसके लिए स्पेशल सर्विस देने का दबाव अंकिता पर डाला गया।

जघन्य अपराध में अपराध स्थल पर प्रशासन की अनुमति के बिना छेड़छाड़ करना एक गंभीर अपराध है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा विधायक रेनू बिष्ट पर जीरो फिर कराने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस का तीखा वाद विवाद हुआ एवं पुलिस द्वारा आम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने हेतु उनके रजिस्टर में सभी कार्यकर्ताओं के नाम और नंबर नोट कर उन्हें दबाव में लाने का प्रयास किया गया !

अंततः कोतवाल अल्मोड़ा द्वारा यह बताया गया क्योंकि इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है, अतः कोतवाल अल्मोड़ा द्वारा यह प्रार्थना पत्र एसआईटी की डीआईजी को प्रेषित किया जाएगा एवं उनके स्तर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

See also  Uttarakhand: CM Dhami made four major announcements on Police Memorial Day, all police personnel will receive special Silver Jubilee Medals

आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि हम अंकिता भंडारी के लिए पूर्ण न्याय की मांग करते हैं एवं यह चाहते हैं कि प्रदेश के अंदर दोबारा कोई अंकिता मरने के लिए मजबूर ना हो, और उन्होंने कहा कि अगर एसआईटी की तरफ से सबूतों को खुर्द बुर्द करने वाले जिम्मेदार लोगों के प्रति कार्यवाही नहीं की जाएगी तो आम आदमी पार्टी न्याय की मांग हेतु उग्र आंदोलन एवं न्यायालय की शरण में जाएगी।

अंततः कोतवाल अल्मोड़ा द्वारा प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर एसआईटी को भेजने का कार्य किया गया उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट ,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुमताज खान, संगठन महासचिव मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शमशेर आर्यन, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अल्मोड़ा दानिश कुरेशी, जिला सचिव अल्मोड़ा नवीन चंद्र आर्य, जिला सचिव अल्मोड़ा योगेंद्र अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रेशमा अंसारी, जिला सचिव अल्मोड़ा दिनेश कुमार, जिला सचिव अल्मोड़ा एसआर बेग , सोशल मीडिया प्रभारी विधानसभा मुकेश कुमार टम्टा, अफसान खान, किरण आर्य, मेहनाज खान , अंकिता भंडारी , एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।