News Cubic Studio

Truth and Reality

इसकी टोपी उसके सर, कभी इधर तो अभी उधर

अब मुख्य सवाल यह नही रहा कि अंकिता की हत्या क्यों हुई अंकिता की हत्या किस ने की या अंकिता को कहां मारा गया। आज मुख्य सवाल यह है कि जिस रिसोर्ट में बालिका अंकिता भण्डारी की हत्या हुई उस को किस ने तोड़ा। क्यों कि वीडियो में देखा गया कि यमकेश्वर की वर्तमान विधायक रेणु विष्ट रात 2 बजे रिसोर्ट को तुड़वा रही है। उत्तराखण्ड में नया नया जन्मा अर्नव गोस्वामी उन जी वीडियो बना रहा है उत्तराखण्ड में ऐसा धाकड़ पत्रकार मैंने अपने 40 वर्ष के जीवन में कभी नही देखा और रेणु विषय का बेटा अमन विष्ट वर्तमान जिला पंचायत यमकेश्वर उस वुडियो को अपने सोशलमीडिया पर पोस्ट करता है (उत्तरप्रदेश ने अजय विष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ ओर उत्तराखण्ड में रेणु विष्ट दोनों बुलडोजर वाले) इस खबर के बाद जिलाधिकारी पौड़ी बयान देते है कि रोसॉर्ट हम ने नही तुड़वाया रिसोर्ट से अभी फोरेंसिक जांच के लिए सबूत एकत्रित करने थे। फिर मुख्यमंत्री धामी जी का ट्वीट आता है कि रिसोर्ट हम ने तुड़वाया उस के बाद DM पौड़ी बयान बदलते है कि रोसॉर्ट हम ने तुड़वाया। इस विषय पर 2 बार सूबे की युवा मुख्यमंत्री 3 बार पौड़ी के DM व 4 बार यमकेश्वर की विधायक बयान बदल चुके है। इस से आप क्या समझे ? अब अमन विष्ट का एक झूठा स्टिंग सामने आया है। जानकर जानते है कि यह स्टिंग स्क्रिप्टेड था। बेवकूफों को ही बेवकूफ बनाया जा सकता है समझदार को नही।
या तो दाल काली है या विभागों के मध्य पक रही दाल का आदानप्रदान नही हो सका। विभागों के मध्य सूचना की बहुत कमी है प्रोटोकॉल ठीक से फॉलो नही हुआ। या फिर जबर्दस्ती दबाव में DM बयान बदल रहे है और मुख्यमंत्री पर पार्टी ओर RSS का दबाव है। कुल मिलाकर अब अंकिता को न्याय मिलना असम्भव है क्यों कि कार्यप्रणाली जिन के हाथ में है वे पूरा जोर अब इस बात पर लगाएंगे कि उन की छबि उन के पार्टी की छबि खराब न हो।
यहां कार्यपालिका न्यायपालिका व विधायिका अब जनता जनार्दन के पक्ष में नही है जिस से यह मामला अब ऐसे मोड़ में जाकर खत्म होगा जिस की मुझे तो पूरी उम्मीद है पर जनता को इस की कोई उम्मीद नही होगी। यदि जजमेंट अंकिता भण्डारी के पक्ष में न आये तो कोई हतोत्साहित मत होना क्यों कि अब कुछ नया चमत्कार होगा यह झूठी बात है।

See also  The central government is in love with Adani, Now crossing the border; This is New India, RamRajya...!!!

देवेश आदमी