News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar: अब साधन सहकारी समिति पर मिलेगी सस्ती दवा, जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार
ग्रामीणों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए साधन सहकारी समितियों पर अब जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग ने जनपद के पाँच समितियों का चयन कर लिया है। आपको बताते चलें कि वर्तमान समय में बागेश्वर जनपद में कुल 18 समितियाँ कार्यरत हैं। पहले चरण में जिले में बागेश्वर विकास खंड की आरे, छानी खांकर, गरुड़ विकास खंड की पिंगलो, कपकोट विकास खंड की ऐठाण व लाथी साधन सहकारी समिति का चयन किया गया है। जहां जन औषधि केंद्र खोला जाना है। जनपद मुख्यालय से लगे आरे साघन सहकारी समिति में जल्द ही अब जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। जल्द ही इस समिति पर आम जन को सस्ते दर पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। शासन की ओर से समितियों की आर्थिक दशा सुधारने व समितियों पर लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सहकारिता से समृद्धि की थीम पर हो रहे काम के तहत अब सरकारी समितियों को बहुउद्देशीय समिति वी पैक्स नाम दिया गया है।समितियां अभी तक कृषि संबंधी कार्य कर रही थी। अब इन समितियों पर खाद बीज की बिक्री तक ही सीमित नहीं रहेंगी।

See also  A roadmap will be made to reduce maternal mortality rate in Uttarakhand, Health Minister gave instructions to IEC to speed up the promotion of departmental schemes

♦️बेरोजगार फार्मेसिस्ट के लिए अवसर —
जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां बागेश्वर प्रेम प्रकाश के अनुसार समितियों में खुलने जा रहे जन औषधि केंद्रों में बेरोजगार फार्मेसिस्ट को भी अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 1 फार्मेसिस्ट की व्यवस्था हो चुकी है। साथ ही क्षेत्र के बेरोजगार फार्मेसिस्ट से अपनी नजदीकी सहकारी समितियों से संपर्क करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इन जन औषधि केंद्रों में कार्य करने वाले फार्मेसिस्ट के लिए लाभ का 20 प्रतिशत हिस्सा रखा गया हैं। अभी इस चयनित समितियों में फार्मेसिस्ट की उपलब्धतता न होने के कारण समस्याएँ आ रही हैं जल्द ही इसका निराकरण कर लिया जायेगा।

♦️अब गांव के नजदीक ही सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी —
अभी तक जन औषधि केंद्र सरकारी अस्पतालों में ही होता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने के निर्णय से लोगों को सस्ती दवा नजदीक में मिल सकेगी। साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि खोले जाएंगे। इसके लिए समितियों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही समितियों पर केंद्र खोल दिए जाएंगे। अब गांव के नजदीक ही सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। साघन सहकारी समिति आरे में जन औषधि केंद्र खोले जाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें ग्रामीण इलाकों के रोगियों को सस्ती दर पर लाभांश को सहकारी समिति में जमा कर इसे आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में अभी जिले की पाँच साधन सहकारी समितियों का चयन किया गया है और एक में जल्द खुलने भी जा रही है। यह सरकार का बहुत प्रशंसनीय प्रयास है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को काफी फ़ायदा मिलेगा।
सुरेश गड़िया, विधायक कपकोट

See also  Uttarakhand : Corona infection confirmed in two students in the country's prestigious Doon School