News Cubic Studio

Truth and Reality

Dehradun : उत्तराखंड में किसे मिलेगी सत्ता की कमान कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुँचे देहरादून , विधानमंडल दल की बैठक में होंगे शामिल

उत्तराखंड में राजनीति में 4 दिन की सियासती हलचल के बाद आखिरकार मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली से लौटने के बाद अपने पद से इस्तिफा दे दिया था। नया नेता चुनने के लिए भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज देहरादून में होगी, जिसमे केंद्रीय पर्यवेक्षक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे।

अगर विधायकों के अलावा पार्टी किसी अन्य वरीष्ठ नेता को मुख्यमंत्री का पद संभालने की जिम्मेदारी देती है तो इस स्थिति में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की दावेदारी सबसे मजबूत है हालांकि एक खेमा नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के नाम की भी चर्चा कर रहा है।

मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नाम धन सिंह रावत

CM पद के लिये सबसे ऊपर नाम चल रहा है पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत का , उत्तराखंड भाजपा में संगठन मंत्री रह चुके धन सिंह रावत 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार श्रीनगर के विधायक बने। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले धन सिंह रावत का जन्म 7 october 1971 को हुआ था। धन सिंह रावत का राजनीति में प्रवेश छात्र जीवन मे ही ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के साथ हुआ था। धन रावत ने शिक्षा में राजनीतिक विज्ञान से पी एच डी की है। बता दें कि पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत ABVP में प्रदेश मंत्री औरप्रदेश संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में भी उन्होंने संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई।

See also  Uttarakhand / Champawat: If tenants do not get verification done then be careful, police is going to take action

इधर सतपाल महाराज का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल है।

इसी प्रकारअनिल बलूनी के नाम को लेकर भी चर्चा प्रबल है।

वहीं नैनीताल के सांसद अजय भट्ट भी इस दौड़ में शामिल।

इस रेस में निशंक भी पूरी दावेदारी में हैं।

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर देश के मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुँचे देहरादून आज देहरादून में विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल आज प्रदेश का मुख्यमंत्री होना है घोषित विधायको के साथ साथ सांसदों को भी किया गया है बैठक के लिए आमंत्रित।