News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : Unknown dumper collision killed one, one injured.

राजधानी में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला कोतवाली काकोरी क्षेत्र के बेहटा गांव का है जहाँ गांव के चौराहे पर एक अज्ञात डंफर ने मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार जुबेर पुत्र साबिर निवासी ग्राम अमावां की मौके पर मौत हो गई और पिता साबिर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से भेजकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे और सड़क जाम कर दी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये डम्फर दिन रात सड़को पर अवैध मिट्टी के खनन में चलते है इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं जो चुकी है जिसमे कई लोग घायल हो चुके है लेकिन पुलिस इन अवैध कार्य करने वाले लोगों और डंफरों पर कोई कार्यवाही नही करती है।सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुचे एसीपी काकोरी सय्यद अली अब्बास ने मृतक के परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया।

See also  Uttarakhand / Almora : Manila- Barkinda pumping scheme is not getting drinking water supply 17-33-45