News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kanpur ; गंगा बैराज पर गैर कानूनी ढंग से मछली का शिकार कर रहे दो शातिर दबोचे गए    गैंग को होती है लाखों की कमाई,इलाकाई लोगों ने पुलिस पर संरक्षण देने का लगाया आरोप  

बुधवार को एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडे ने गंगा नदी में गैर कानूनी ढंग से मछली का शिकार कर लाखों की अवैध कमाई करने वाले गैंग के शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने महाराजा गैंग के सरगना रामू समेत गाड़ी चालक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि इन गैंग के अन्य कनेक्शन भी है,जिसे पुलिस तलाश रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के पास तय डील के हिसाब से रकम न मिलने पर यह कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है।वहीं बैराज के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो तो मछली का शिकार करने के लिए मोटी रकम गंगा बैराज चौकी पुलिस को भी दी जाती है। जिससे दिन दहाड़े शिकारी बेखौफ होकर मछलियों का शिकार करके वाहनों में खुलेआम ले जाते है। जहां एक तरफ बैराज पर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग पुलिस करती है और चालान भी करती है वहीं दूसरी तरफ मछली लदे वाहनों को देखकर पुलिस कर्मी अपना मुँह मोड़ लेते है। जानकारी के अनुसार कानपुर के बिठूर से लेकर प्रयागराज तक गंगा नदी में मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध है इसके बावजूद भी यहां शिकारी बेखौफ होकर मछलियों का शिकार खुलेआम करते है। आपको बता दें कि गंगा बैराज की तरफ हमेशा पुलिस का सख्त पहरा रहता है फिर भी यहां शिकारी मछलियों का शिकार बड़ी मात्रा में कर लेते है और वहां से घुस दे कर अपने वाहन लेकर चलते बनते है।                                 

See also  Uttarakhand / Roorkee : BJP leader underground in the murder of property dealer

कोहना थाना प्रभारी आदेश चंद्र का कहना है कि,यहां जो मछली का शिकार करने आते है वह लोग गंगा कटरी, कानपुर शहर,शुक्लागंज और उन्नाव के लोग होते है। एक लोडर को पकड़ा गया है,जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।