News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : कंटेनमेंट जोन को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी

मानव मंदिर सहित सभी 78 कंटेनमेंट जोन को किया गया सैनेटाइज
-रोस्टर अनुसार सात वार्डो मे सैनेटाइजेशन और दस वार्डो में की गयी फागिंग

नगर निगम द्वारा शुक्रवार को भी मानव मंदिर सहित सभी 78 कंटेनमंेट व आंशिक कंटेनमेंट जोन सहित सभी प्रमुख इमारतों, सरकारी कार्यालयों व प्रमुख बाजारों और मंडी समिति को सैनेटाइज करने के अलावा रोस्टर के अनुसार सात वार्डो को सैनेटाइज किया गया तथा दस वार्डो में फागिंग का कार्य कराया गया। महानगर के सभी शमशानों को भी सैनेटाइज किया गया।

नगर निगम द्वारा महानगर को कोरोना से बचाव के लिए महानगर में शुक्रवार को भी विशेष सफाई, चूना व मेलाथियान छिड़काव के अलावा सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। शहर के चारों प्रमुख शमशानों के अलावा प्रमुख बाजार और मंडी समिति तथा प्रमुख इमारतें व सरकारी कार्यालय सैनेटाइज किये गए। रोस्टर के अनुसार सात वार्डो को सैनेटाइज किया गया। इन वार्डो में वार्ड 46 मोहित नगर, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 70 काजी लक्खीगेट, वार्ड 24 गोविंद नगर, वार्ड 38 न्यू माधवनगर, वार्ड 20 जनकपुरी तथा वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात काॅलोनी शामिल रहे। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार दस वार्डो में फाॅगिंग भी करायी गयी।

उधर आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं फोर्स द्वारा गठित देहात मौहल्ला कमेटियों द्वारा नगर निगम के सहयोग से एक मीनार मस्जिद व डिफेंस काॅलोनी को सैनेटाइज किया गया। फोर्स द्वारा कैलाश विहार में सभी सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किये। वार्ड 61 में भी कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को एमआरएफ सेंटर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल व फोर्स द्वारा मास्क वितरित किये गए।

See also  Uttar Pradesh / Badaun: Troubled by not getting married, the young man sent such a photo to his relatives through a friend, the police were also surprised with his relatives… then the young man turned out to be alive