News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Masoorie : पर्यटक वाहन के  ब्रेक फेल होने से दूसरे वाहन से टकराया 

लाइब्रेरी क्षेत्र में स्प्रिंग रोड निकट नौमंजिला मंदिर के समीप एक पर्यटक वाहन के ब्रेक फेल होने पर वाहन दूसरे पर्यटक वाहन से टकरा गया जिसमें चार लोग सवार थे। हरियाणा के सोनीपत से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार स्प्रिंग रोड पर ब्रेक फेल हो गए, जिसमें चालक ने गाड़ी को बचाने का प्रयास किया। अंत में कार ने रोड के किनारे एक अन्य कार को टक्कर मार दी। जिससे वाहन रुक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में एक महिला सहित चार लोग सवार थे। एसएसआई मनोहर सिंह रावत ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने की कारण दूसरे वाहन से टकरा गया जिससे दोनों वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया कि उक्त घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।

 

 

 

 

See also  Bihar / Patna: The last rites were considered dead 7 years ago, now the missing son has returned alive, the family members are not able to believe!