News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या पर मंथन

हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाइटी फेस 1व 2 बद्दी की मासिक बैठक सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल भल्ला की अध्यक्षता में की गई। जिसमें कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या से लेकर गहनता से मंथन किया और निर्णय लिया कि जल्द ही हिमुडा के उच्च अधिकारियों को पीने की पानी की समस्या को विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा।

जैसे ही विश्व में फैली महामारी से निजात मिलेगी तो विभाग के मंत्री से सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। सोसाइटी की गलियों में अवैध पार्किंग, आवारा कुत्तों को हटाने के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से तुरंत मिलकर इस समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान आरवी सिंह, महासचिव सतीश,  कोषाध्यक्ष डीएन  सूद, सतीश कौशल, कानूनी सलाहकार सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
See also  Rajasthan / Kota : 1113 crores will be spent on development works in Kota