News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / BKT : बेस्ट ऑपरेशन बेस का दर्जा दिया

नगर पंचायत बीकेटी सोनिया विहार कॉलोनी रुद्र ही गांव के विजय कुमार सिंह 206 कोबरा बटालियन कमांडो की ड्यूटी छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में कर रहे है। इन्होंने नक्सलियों का डटकर मुकाबला किया।

हाल ही में मिनपा को केंद्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ए पी महेश्वरी आईपीएस द्वारा बेस्ट फॉरवर्ड ऑपरेशन बेस का दर्जा दिया गया। नगर पंचायत बीकेटी के चेयरमैन अरुण सिंह गप्पू व क्षेत्राधिकारी हृदेश कठोरिया व बीकेटी थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विजय कुमार सिंह के माता-पिता को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह तथा टीटू व अन्य सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
See also  Uttarakhand / Dehradun: The miscreant was roaming around with an illegal Khukri in search of theft, the police arrested him