News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : कृषि कानून देश हित में : राजकुमार

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर ने कहा कि कृषि कानून देश हित में है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। इससे देश के किसान लाभांवित हो रहे हैं। शनिवार को श्यामपुर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सिकरी सांसद राजकुमार चहर का पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजकुमार चहर ने कहा कि भाजपा किसानों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। भाजपा के शासन में किसानों को कई लाभ मिले हैं। किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। कृषि कानून को लेकर जो लोग आंदोलन चला रहे हैं, वह देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि कृषि कानून किसानों के हित के लिए बना है। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा अनिल चौहान ने कहा कि भाजपा देशहित और किसानों के लिए कार्य कर रही है। देश की जनता भाजपा के विकास कार्यों से खुश है। मौके पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सैनी, जिला मंत्री अनुराग कलूरा, अविनाश सेमेल्टी, जोगिंदर, ज्ञान शर्मा, मनोज पांडे, पुरन जेठूडी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह रागड़, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत, माजरी मंडल अध्यक्ष विजय पाल सिंह, डोईवाला मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी, जिला पंचायत सदस्य रीना रमन रागंड आदि उपस्थित रहे।

See also  Uttar Pradesh / Lucknow : Ration, mask sanitizer distributed to people on big Tuesday in Balaganj