News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Una : वीरेंद्र कंवर ने ”एक बूटा बेटी के नाम“ अभियान का किया शुभारंभ

????????????????????????????????????

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत थानाकला के अंबेदकर भवन में अमरूद का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी में पढ़ने वाली बच्चियां शिवांगी ठाकुर पुत्री संदीप ठाकुर, अदिति ठाकुर पुत्री राजकुमार, गुंजन पुत्री रणवीर सिंह, भूमि पुत्री राजेश कुमार, जैकलिन पुत्री जतिन कुमार बच्चियों से मंत्री द्वारा पौधारोपण करवाया गया तथा अभिभावकों को बच्चियों के नाम की पट्टिका भेंट की गई।

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस अभियान के तहत ऊना जिला में 1365 आंगनवाड़ी केन्द्रो में पांच-पांच फलदार पौधे रोपित करने के लिए 6825 फलदार पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंब में 248, गगरेट में 238, ऊना में 355, हरोली में 315 तथा बंगाणा में 208 आंगनवाड़ी केंद्र हैं तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण किया जाएगा। 

वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने करोना काल में भी सराहनीय कार्य किया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों की देखभाल करने में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसके अलावा उनके द्वारा लोगों को कोरोना महामारी से बचाब हेतू टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित कर रहे है।

मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के अतिरिक्त 10 हैक्टेयर भूमि पर 10 हजार पौधे भी रेडक्रॉस के माध्यम से वन भूमि पर लगाए जाएंगे, जिसके लिए प्रत्येक उपमंडल में भूमि का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन पौधों को लगाने व इनकी देखभाल करने के लिए नेहरू युवा केंद्र, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों, युवा केंद्रों के सदस्यों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी। 

See also  Bihar: Gopalganj: 'The day the daughter dies, we all will also die...', as soon as the darling of the house died, the family also committed suicide.

वीरेन्द्र कंवर द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 11 न्यूट्री गार्डन किटे भी वितरित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यह पौधे रोपण हेतु उपलब्ध करवाए गए हैं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला ऊना रेडक्रॉस सोसाइटी मिलकर एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के अतंर्गत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में 5-5 फलदार पौधे रोपे जाएंगे।

इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी सतपाल सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, स्थानीय प्रधान, उप प्रधान जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ हरीश मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकता, आंगनवाड़ी सहायिकाओ सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।