News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : भैरव सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

धर्म व राष्ट्र रक्षा के लिए कार्य करेंगे भैरव सेना कार्यकर्ता : मोहित चौहान

भैरव सेना के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक प्रेमचंद सैनी ने कहा है कि यदि कोई राष्ट्र विरोधी गतिविधि नजर आती है तो तत्काल प्रभाव से उसकी सूचना शासन प्रशासन को देनी चाहिए और समाज के लोगों को संगठित करके उसका प्रतिकार करना चाहिए। भैरव सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी तत्वों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि भैरव सेना के तत्वाधान में सिडकुल की इंद्रलोक कालोनी के सामुदायिक केंद्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि युवा ही धर्म रक्षक और राष्ट्र रक्षक है। युवाओं के बिना धर्म व राष्ट्र की रक्षा की कल्पना करना बेमानी होगी। युवा कल का भविष्य है। युवा ही देश के कंर्णधार है। भैरव सेना के संरक्षक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि युवा ही राष्ट्र को उन्नति के शिखर तक पहुंचा सकते हैं। भैरव सेना समाज के बीच में अनेक वर्षों से काम कर रही है और यह राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्टर्ड संस्था है। भैरव सेना से हमें उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही एक अच्छी मुकाम पर पहुंचेगी और भैरव सेना जितने भी कार्य करता है। भैरव सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान  ने कहा कि युवाओ ओर संत समाज को संगठित करके धर्म विरोधी ओर देश विरोधियों को जवाब दिया जाऐगा। हिंदुओं के संरक्षण संवद्र्धन में भैरव सेना अग्रणी भूमिका निभाएगी। किसी भी सूरत में हिंदुओं का उत्पीडऩ सहन नही किया जाएगा। हिंदुओं के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में संगठन को विस्तार देने के लिए भैरव सेना संरक्षक प्रेमचंद सैनी  के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदित भारद्वाज द्वारा उत्तराखंड से प्रदेश संयोजक आचार्य उपेंद्र पंत, प्रदेश महासचिव राहुल कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारुल उपाध्याय, जिला संयोजक कृष्ण लाल प्रजापति, हरियाणा प्रदेश संयोजक दीपक कौशिक, उत्तर प्रदेश संयोजक दिनेश त्यागी को मनोनीत किया गया। इस दौरान राकेश शर्मा, राजकुमार सैनी, शशी पाल, रवि कश्यप, पंकज, नितिन चौहान आदि उपस्थित रहे।

See also  Uttar Pradesh / Lucknow : Additional Chief Secretary Home gave assurance to the protesting doctors union