News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Pauri : पौड़ी गढ़वाल में दलित युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी फौजी समेत दो गिरफ्तार

पौड़ी में दलित युवती संग दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों में एक युवक सेना में कार्यरत है। दलित युवती संग दरिंदगी को अंजाम देने के बाद से दोनों युवक फरार थे। पुलिस 20 मार्च से उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे थे। जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा था, पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा था। गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। शनिवार को दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों में से एक अमित सिंह को सेना की पिथौरागढ़ यूनिट से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी आशीष सिंह, बुआखाल के पास से पकड़ा गया। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, ये भी बताते हैं। पीड़ित युवती पौड़ी स्थित एक गांव में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत मे उसने बताया कि 20 मार्च को वह गांव से बाजार जा रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने 21 मार्च को दोनों के खिलाफ राजस्व पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते बुधवार को आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित को अपने घर बुलाया और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिस वजह से युवती के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

See also  Uttarakhand / Dehradun : Muslim woman married after converting to grab property, case filed on court order