News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kannauj : दंपति ने कार खरीदने के लिए बेच दिया नवजात, नाना-नानी ने किया भंडाफोड़

उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज से रिश्‍तों को शर्मसार और दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक दंपती ने कार खरीदने के लिए अपने नवजात बच्‍चे का सौदा कर दिया। डेढ़ लाख रुपए में बच्‍चे को एक व्‍यवसायी को बेचकर मां-बाप ने एक सेकेंड हैंड कार खरीदी। घटना का खुलासा बच्‍चे के नाना-नानी ने किया। उन्‍होंने पुलिस से सम्‍पर्क कर बच्‍चे के मां-बाप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक कन्‍नौज के तिरवा कोतवाली क्षेत्र के सतौर में तीन महीने पहले इस बच्‍चे का जन्‍म हुआ था। नाना-नानी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और दामाद ने कार खरीदने के लिए नवजात बच्चे को गुरसहायगंज के एक व्यवसायी को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। इंस्‍पेक्‍टर कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्चा अभी भी व्यापारी के कब्जे में है। पुलिस महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही है।

उधर, एक सेकेंड हैंड कार के लिए अपने ही मां-बाप द्वारा नवजात को बेचे जाने की खबर से इलाके में हर कोई हैरान है। कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया है। दंपती ने नवजात को बेचने के बाद मिले डेढ़ लाख रुपयों से पुरानी सेकेंड हैंड कार खरीद भी ली। साथ ही बच्‍चे को बेचे जाने की भनक आठ दिनों तक किसी को नहीं लगने दी।

See also  Chhasttisgarh / Bastar: Many people, including the bride and groom, became victims, seeing Crime Patrol on TV, the idea of ​​revenge came from the lover