News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Moradabad : घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, रंगे हाथ पकड़ा मनचला

मुरादाबाद :  कोण्डरी गांव में रात में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। युवती के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा। युवती के परिज़नों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कोंडरी गांव निवासी मजदूर का परिवार गुरुवार रात घर पर सो रहा था। रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे पड़ोस में रहने वाला युवक रोहित घर में घुसकर मजदूर की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। मजदूर की पुत्री ने शोर मचाया तो परिज़नों की आंख खुल गयी। पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक ने भागना शुरू कर दिया। परिवारके लोगों ने आरोपी युवक को दौड़ाकर दबोच लिया। लात-घूसों से जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने सूचना चौकी ग्रोथ सेन्टर पर दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुँचे। पुलिस ने आरोपी रोहित को अपनी सुपुर्दगी में लिया। पुलिस रोहित को लेकर थाने आ गयी। युवती के परिज़नों की तहरीर पर रोहित के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को रोहित को जेल भेज दिया है।

See also  Uttar Pradesh / Maharajganj: Here on the lines of KBC, the teacher plays KBS with children, asks questions like Amitabh Bachchan