News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh : राज्‍यभर में मस्जिदें रहीं सूनी, घरों में ही अदा की गई नमाज, जानिए कहां कैसे मन रही ईद?

पवित्र रमजान के पूरे 30 रोजों के बाद गुरुवार को आसमान पर ईद के चांद का दीदार हुआ। शुक्रवार को ईद का त्योहार था। इस दिन मुस्लिम समाज ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करता है। लेकिन ये दूसरा साल है जब कोरोना महामारी के चलते ईद की नमाज लोगों ने घर पर अदा की और मस्जिदे सुनी रही।

सुलतानपुर : सुलतानपुर में जिला प्रशासन शासन के निर्देश पर पूरी तरह मुस्तैद था। दो दिन पूर्व ही जिला प्रशासन ने उलेमाओं और संभ्रांत व्याक्तियों के साथ मीटिंग कर अपील की थी कि लोगों से कहें कि घरों में ही नमाज अदा करें। प्रशासन का कहना था कि इससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होने से बचेगी और हम कोरोना से लड़ने में सक्षम रहेंगे। इसी के तहत गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह मस्जिदों से ऐलान हुआ कि सभी अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें।
बरेली: मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
जिले में सादगी से ईद मनाई जा रही है। इससे पहले अधिकतर मस्जिदों में कोविड नियमों के तहत बेहद कम लोगों ने नमाज अदा करने पहुंचे। मुस्लिम समाज के अधिकतर लोगों ने घरों में नमाज अदा की। शहर से देहात तक लोग सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पीलीभीत : कोरोना के खात्मे के लिए ईद पर की गई दुआ, घरों में ही हुई इबादत

ईद की नमाज घरों पर ही अदा की गई। कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले की मस्जिदों में पांच पांच नमाजियों के साथ नमाज अदा की गई। बाद नमाज मस्जिदों में कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की गई। इस दौरान कस्बा पुलिस दल भ्रमणशील रही ताकि नियमों का पालन कराया जा सके। एसडीएम अविनाश मौर्य और सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम मय दलबल के निरीक्षण पर रहे न्यूरिया, अमरिया, मझोला, पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, जहानाबाद आदि में थाना प्रभारी  एहतियातन भ्रमण करते दिखाई दिए।

See also  Uttarakhand: Drinking water scheme of lakhs of 4 districts got approval, Chief Secretary Sandhu took meeting of Expenditure Finance Committee

बदायूं : लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए दी ईद की शुभकामनाएं

कोरोना काल के चलते इस बार लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घरों में नमाज अदा करने के बाद सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए जिले के विभिन्न चौकी थानों में 29 मजिस्ट्रेट तैनात किए गये हैं,  जो कि अपने अपने क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। कहीं पर सामूहिक आयोजन तो नहीं किया जा रहा है इसको लेकर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर है। जिले भर में ईदगाह एवं मस्जिदों में इमामों एवं मौलानाओं ने चंद लोगों की मौजूदगी में नमाज अदा कराई।

शाहजहांपुर : पाबंदियों के बीच अदा की ईद की नमाज

जिले में पाबंदियों के बीच मस्जिदों और ईदगाहों में गिने-चुने लोगों की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भीड़ जमा न हो इसलिए मस्जिदों के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। धर्मगुरुओं ने पहले ही अपील की थी कि अपने अपने घरों में ही नमाज अदा करें, जिसका लोगों ने पालन भी किया है। मेले इस बार नहीं लगे हैं। घरों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने फोन के जरिए एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
लखीमपुर-खीरी : बिना गले मिले दूर से ही दी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद
कोविड19 और कर्फ्यू के चलते शुक्रवार को घरों में नमाज अदा की गई। दूसरी बार ईद की नमाज ईदगाह में सामूहिक रूप से नहीं हुई। कस्बे की अन्य मस्जिदों में उनके इमाम या मुतवल्ली के साथ चार और पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। कस्बे की ईदगाह में इमाम मुजीबुर्रहमान खां ने ईद की नमाज अदा करवाई जामा मस्जिद हाफ़िज़ अल्वी, झाले की मस्जिद में इमाम तौहीद, बढ़ियन टोला में मौलाना इमामत क़ासमी व भेरौड़ा की नूरी मस्जिद में हाफिज फारूक ने नमाज अदा कराई। कड़ी सुरक्षा के बीच गिने-चुने नमाजी पहुंचे। कस्बे में सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

See also  Uttarakhand: BJP MLAs reached to beat the officer? Video went viral, know what he was angry about

अमरोहा : अमरोहा में सादगी से मन रही ईद
अमरोहा जिले में ईद पर्व सादगीपूर्ण ढ़ंग से मनाया जा रहा है। सुबह से लोगों का एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने ईद की नमाज घरों में ही पढ़ी। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा पढ़ने चंद लोग ही पहुंचे। अमरोहा में ईदगाह और जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों पर तड़के से ही पुलिस बल मुस्तैद हो गया। शहर कोतवाल रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद पर तैनात रहे। एक टुकड़ी पीएसी बल भी मुस्तैद रहा। एसपी सुनीति शहर का दौरा कर ईदगाह पहुंची और फिर नौगावां सादात की ओर रवाना हो गईं। इसके अलावा जिले के हसनपुर, गजरौला व मंडी

धनौरा क्षेत्र में इसी तरह लोगों ने ईद की नमाज

कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों पर ही पढ़ी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्थानों पर क्यूआरटी टीमें गश्त पर रहीं।

इत्रनगरी में सादगी के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, पांच नमाज़ी ही पहुंचे ईदगाह
 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचने और लॉकडाउन की पाबंदी के बीच ईद की नमाज़ सादगी के साथ अदा की गई। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर सिर्फ पांच लोग ही ईदगाह पहुंचे। वहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई। बाकी लोगों ने अपने-अपने घरों में ही ईद की नमाज़ अदा की। इस दौरान सभी ने कोरोना से निजात के साथ अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।

रामपुर के ईदगाहों पर पुलिस का पहरा, घरों में पढ़ी ईद की नमाज

कोरोना के चलते लगातार दूसरे साल भी रामपुर के ईदगाहों में ईद की नमाज नहीं हो सकी। ईदगाह और मस्जिदों पर दिन निकलते ही पुलिस का पहरा हो गया। मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महज पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। ऐसे में घरों में ईद की नमाज पढ़कर अमनो-अमान की दुआ मांगी गई।
संभल में ईदगाहों में नहीं हुई नमाज, मस्जिदों में भीड़ रोकने को जूझी पुलिस
पूर्णा को लेकर पाबंदियों के चलते संभल जनपद में इस साल ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अदा नहीं की जा सकी। मस्जिदों में सीमित संख्या में लोग नमाज अदा करें इसके लिए पुलिस प्रशासन सुबह 4 बजे से जूझता रहा।

See also  High speed internet revolution will come in the villages of Uttarakhand – 4G/5G mobile network, high speed broadband fiber internet proposal ready – CM Dhami