News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Una : कोरोना के खिलाफ एक और मोर्चे पर पुलिसकर्मी, शार्ट वीडियो बनाकर लोगों को कर रहे जागरूकजागरूकता के लिए जिला प्रशासन व पुलिस के फेसबुक पेज पर अपलोड किए जाएंगे वीडियोशूटिंग शुरू करने से पहले सभी कलाकारों व यूनिट के प्रत्येक सदस्य के करवाए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट

कोरोना संक्रमण की शुरूआत से फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में कार्य कर रहे पुलिस कर्मी अब लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी अदाकारी का हुनर भी दिखा रहे हैं। जिला प्रशासन ऊना के सहयोग से फर्स्ट बटालियन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच से जुड़े पुलिसकर्मियों ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए चार शॉर्ट वीडियो तैयार किए हैं, जिन्हें जिला प्रशासन व पुलिस के फेसबुक पेज तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर अपलोड किया जाएगा। इस संबंध में बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा ने बताया कि हमारे पास कुछ अच्छे कलाकार हैं। जिला प्रशासन ऊना के माध्यम से फंड मिले तथा पुलिसकर्मियों के हुनर का उपयोग करते हुए यह वीडियो बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी न करने, कोविड वैक्सीन लगवाने, शादी व अन्य सामाजिक समारोहों में कोविड नियमों की अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि लोग इनसे सीख कर कोविड दिशा-निर्देशों को मानेंगे।वहीं वीडियो के निर्माण से लगातार जुड़ी रही बटालियन में तैनात डीएसपी मीनाक्षी ने कहा कि पुलिस के कलाकारों ने पिछले लगभग 20 दिन में कड़ी मेहनत कर कुछ बिंदुओं पर स्क्रिप्ट तैयार की, जिसके बाद शूटिंग शुरू हुई। वीडियोग्राफी करने से पहले सभी कलाकारों व यूनिट के सभी सदस्यों के आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाए गए तथा शूटिंग के दौरान भी कोविड नियमों की अनुपालना की गई है। उन्होंने कहा कि बटालियन के आरक्षी अरविंद कौशल ने इन वीडियो के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अरविंद कौशल के साथ-साथ सभी कलाकार इस प्रयास के लिए बधाई के पात्र हैं।वहीं जिलाधीशा ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जागरूकता वीडियो के साथ जुड़े फर्स्ट बटालियन बनगढ़ के सभी पुलिस कर्मचारियों का धन्यवाद, जिन्होंने कोविड के प्रति जागरूकता के लिए भी इस प्रकार का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इन वीडियो को जिला प्रशासन, पुलिस के फेसबुक पेज के साथ-साथ व्हाट्स अप ग्रुप में सर्कुलेट किया जाएगा, ताकि आम जन भ्रांति से बच सकें और उन्हें सही जानकारी हो।

See also  Uttarakhand / Dehradun : 117 candidates face to face in election riots in 10 assembly seats of the district