News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kanpur : पति ने ही सुपारी देकर प्रतापगढ़ के शूटरों से कराई थी पत्नी की हत्या,पति समेत दो गिरफ्तार

बिधनू में  आइसक्रीम पार्लर संचालिका आरती शर्मा हत्याकांड में सोमवार रात को पुलिस ने हमीरपुर से सुपारी लेने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दोनों शूटर समेत अभी तीन हत्यारोपी फरार हैं। पूछताछ में सुपारी किलर ने बताया कि पति ने ही प्रतापगढ़ के राजा शुक्ला गैंग को सुपारी देकर हत्या कराई थी। बिधनू थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने मंगलवार को बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है। फरार शूटरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

बता दे कि,बीती 18 मई की देर शाम को किसान नगर करछुआ पुल के पास आरती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला के पिता ने शक जताया गया था कि भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर निवासी उसके पति श्याम शरण ने हत्या करवाई है। बिधनू पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने सुपारी देकर हत्या करवाने की बात कुबूली। इसके बाद सोमवार को बिधनू पुलिस ने हमीरपुर पुलिस की मदद से भरुआ सुमेरपुर निवासी शूटर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शाहरुख ने हत्याकांड की साजिश से लेकर अंजाम तक का खुलासा कर दिया।

पति ने 3.20 लाख में दी थी पत्नी की हत्या की सुपारी 

सुपारी लेने वाले शाहरुख ने बताया कि श्याम शरण ने उसे 3.20 लाख में पत्नी आरती की हत्या की सुपारी दी थी। 14 मई को शाहरुख ने अपने मित्र और शूटर रिंकू उर्फ भोलू से श्याम शरण को मिलवाया। उसी के घर पर बैठकर पूरी साजिश रची गई। श्याम शरण ने इस दौरान आरती की फोटो दोनों शूटरों की दी और मोबाइल नंबर भी दिया।

See also  Uttar Pradesh / Gorakhpur: When the woman could not deposit the installment, the finance worker took her son away! 50 thousand were taken for goat rearing

इन दोनों ने राजा शुक्ला के गैंग से जुड़े कबरई महोबा निवासी विकास हजारिया और प्रतापगढ़ निवासी शूटर राहुल राजपूत से संपर्क कराया। उनको फोन पर पूरी जानकारी दी। इसके बाद भी 18 मई को कानपुर आए और आरती की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस की जांच में पता चला कि श्याम शरण ने सुपारी की एक लाख चालीस हजार रुपये की रकम शाहरुख को ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। इसमें 90 हजार रुपये शाहरुख ने रखा था बाकी पचास हजार रुपये राहुल और विकास को दे दिया था। बाकी की रकम बाद में देने की बात हुई थी।

बताया जा रहा है कि जिस तमंचे से आरती को गोली मारी गई थी पुलिस ने उसको भी बरामद कर लिया है। जब शाहरुख अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा था तभी उसको पुलिस ने दबोच लिया। अब शूटर राहुल और विकास हजारिया की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।