News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Mathura : ग्रेंहू क्रय केन्द्र पर किसानों का हाल जानने पहुंचे अधिकारी, एसडीएम ने किया ग्रेंहू क्रय केन्द्र दलौता का निरीक्षण

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के गेहूँ को खरीदन के लिए खोले गये क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी लगातार निगरानी बनाये हुए हैं। जनपद में क्रय केन्द्रों को लेकर कई अनियमितताएं भी सामने आयी हैं। पिछले दिनों हुई बरसात में किसानों का गेहूं खराब होन की शिकायतें भी मिली हैं। किसानों ने आरोप लगाया था कि उनका गेेहूं खरीदा नहीं गया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य ने ग्रेंहू क्रय केन्द्र दलौता का निरीक्षण किया तथा विकास खण्ड चैमुहां के अन्तर्गत बसई बुजुर्ग तथा भौगांव ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया और मेडिकल किट वितरण की जानकारी ली।

उप जिलाधिकारी मांट श्याम अवध चैहान ने गेंहू क्रय केन्द्र लोहई और मीरपुर का निरीक्षण किया तथा कोविड-19 के अन्तर्गत मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड-19 का टीकाकरण लगाया जा रहा है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत मीरपुर, राजागढ़ी, हरनौल, सिररेला तथा लमतौरी में पहुॅच कर टीकाकरण केन्द्रों का उप जिलाधिकारी मांट ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव ने वैक्सीनेशन केन्द्र गांठौली का निरीक्षण किया और मेडिकल टीम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निगरानी समिति सदस्यों की बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाये तथा किसी को परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराना सुनिश्चित करें।

See also  Uttarakhand / Chamoli : Garhwal Rifle's Bagh Singh died in a road accident, a wave of mourning in the family