News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : आर्थिक मुआवजा दिलाये जाने की मांग, आरपीआई, आठवले ने सीएम को भेजा ज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया, आठवले के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या व जिला सचिव शिव कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कोविड-19 से हो रही मृत्यु के कारण पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है।

आरपीआई,आठवले से जुड़े पदाधिकारी आज जिलापुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया, आठवले के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या व जिला सचिव शिव कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कोविड-19 से हो रही मृत्यु के कारण पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है। आरपीआई,आठवले से जुड़े पदाधिकारी आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष व जिला सचिव शिव कुमार गौतम, ने अवगत कराया कि प्रदेश में कोविड-19 से हो रही मृत्यु के कारण पीडित परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। आजीविका के काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऐसे में पीडित परिवार तंगहाली का जीवन जी रहा है। उन्होंने मांग की कि पीडित परिवारों को प्रदेश सरकार आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराते हुए पीडित परिवारों को सहायता राशि व पारिवारिक पेंशन उपलब्ध कराये। ज्ञापन देने वालों में संजय गुप्ता, सन्नी कुमार आदि मुख्य रहे।

See also  Uttar Pradesh / Deoria: Police caught boyfriend and girlfriend who ran away from home three months ago