News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Shimla : मशोबरा ब्लॉक के निचले क्षेत्रों से फ्रांसबीन की बंपर फसल पहूंची ढली मंडी में 

मशोबरा ब्लॉक की जुन्गा क्षेत्र की अनेक पंचायतों से फ्रांसबीन सब्जी की बंपर खेप प्रतिदिन ढली  व सोलन मार्किट  पहूंच रही है । ट्रहाई गांव के प्रगतिशील किसान प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार ढली मार्किट में सोमवार  को फ्रांसबीन 50 रूपये  प्रति किलोग्राम बिकी। जिसकी पुष्टि एपीएमसी सचिव ढली ओम प्रकाश ने की है । सचिव का कहना है कि मशोबरा, बसंतपुर, ठियोग, टूटू विकास के निचले क्षेत्रों में इन दिनों फ्रांसबीन की बंपर फसल हुई है और किसानों को फ्रांसबीन के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं । प्रीतम ठाकुर के अनुसार फ्रांसबीन फसल सबसे कम अर्थात 60 दिन में तैयार हो जाती है जिसमें किसानों को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है । कहा कि उनके द्वारा करीब अढाई  बीघा जमीन में वैष्णवी फ्रांसबीन की किस्म उत्पादित की गई है जिसके काफी अच्छे दाम  मिल रहे हैं । गौर रहे कि प्रीतम ठाकुर को वैज्ञानिक ढंग से उत्कृष्ट खेती करने के लिए अनेकों बार कृषि विभाग द्वारा जिला व राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है और प्रीतम ठाकुर समूचे क्षेत्र में किसानों के प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं । बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन में पीरन व डुब्लु पंचायत ने एक अनूठी पहल की है जिससे किसानों की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला है ।
 

प्रीतम का कहना है  कुछ किसानों द्वारा सेमीनिस पैनसिंल फ्रांसबीन उगाई गई है । स्थानीय युवाओं द्वारा ट्रांस्पोर्टज का कार्य किया जाता है और सभी किसान स्थानीय ट्रांस्पोर्टज के माध्यम से फ्रांसबीन, शिमला मिर्च, टमाटर इत्यादि सब्जियों को ढली अथवा सोलन सब्जी मंडी में पहूंचाया जाता है । प्रीतम ठाकंुर ने कहा कि फ्रांसबीन की फसल को सिंचाई के लिए पानी की बहुत आवश्यकता रहती है और गर्मी पड़ने के कारण जल स्त्रोत भी सूखने की कागार पर है ।   कृषि विभाग शिमला के एडीओ डॉ0 अर्जुन के अनुसार जिला में इस वर्ष फ्रांसबीन का दस क्ंविटल से अधिक बीज किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया गया है जिसमें  फ्रांसबीन की प्रमुख किस्म कंन्टेडर, कोमल ग्रीन बंडर शामिल है ।

See also  Chhattisgarh / Mahasamund : Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana: Horticulture crop growers will get financial assistance of Rs 9000 per acre