News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Devariya : राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने रुद्रपुर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया।इसके बाद उन्होंने कहा कि विकास की महत्वकांक्षा में मानव जाति ने पर्यावरण को बहुत हानि पहुचाई है। जिसका आभास हमे कोरोना महामारी के दौरान हुआ है, हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम सभी अपने घर के आसपास एक पौधा अवश्य लगाए।सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है।लेकिन हम सभी भी स्वयं जागरूक बने और वृक्षारोपण करे।प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है,हम सभी को इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना चाहिये।इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, नायाब तहसीलदार हिमांशु,संगमधर द्विवेदी,धीरज तिवारी आदि रहे।

See also  Uttarakhand / Almora : Under the leadership of AAP State Vice President Amit Joshi, 70 youths took membership of Aam Aadmi Party in Almora