News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Sarojni Nagar : पच्चीस पच्चीस हजार रूपए के दो इनामिया घोषित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बंथरा इलाके में पुलिस ने पच्चीस पच्चीस हजार रूपए के दो इनामिया घोषित अभियुक्तों को दो अवैध असलहे बारह बोर व दो जिंदा कारतूस  बारह बोर के साथ ही डकैती में लूटे गए छह हजार पांच सौ रुपए बरामद किए है ।जिनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्य वाई कर रही है ।बंथरा के माती गांव निवासी राम चरण का पुत्र उमेश व यही का निवासी हरपाल पुत्र रमन को थाना प्रभारी बंथरा जितेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम माती स्थित। प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पच्चीस, पच्चीस हजार रूपए का इनाम घोषित है ।जिनका जनपद के पी जी आई थाने से  वांछित  व इनामिया घोषित है ।यह दोनों अपराधी शातिर व लुटेरे किस्म के अपराधी है ।बंथरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्य वाई कर रही है ।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह सेंगर ,उपनिरीक्षक इरशाद अहमद पी जी आई  व अजय प्रताप सिंह ,के अलावा अवध किशोर ,आकाश यादव व सचिन कुमार मौजूद थे ।

See also  New Delhi / Bhajanpura: After giving triple talaq to his wife, she was thrown out of the house, the father of 6 children married a transgender!