News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : मास्क भी पहनेंगे, हाथ भी धोएंगे और कोरोना को हराएंगे भी

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने रविवार को सोलन जिला के अर्की के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी गई। विभाग से सम्बद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने अर्की में लघु नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को कोविड-19 महामारी से बचने का संदेश दिया।  अर्की क्षेत्र में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने जब जन-जन को जागरूक करने के लिए कोरोना वायरस का स्वांग किया तो ऐसा प्रतीत हुआ कि कोरोना वायरस ही लोगों के मध्य पंहुच गया है। अर्की क्षेत्र में कोरोना वायरस के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि इस बीमारी से यदि पार पाना है तो टीका भी लगवाना होगा और नियम खुद मानने के साथ औरों से मनवाना भी होगा।   
 

लोगों को बताया कि कोविड-19 संकट से बवाच के लिए विभिन्न नियमों का पालन आवश्यक है। यदि हम सभी यह प्रण कर लें कि अपने आस-पास के कुछ लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए नियम पालन के प्रति जिम्मेदार बनाएंगे तो एक ऐसी श्रृंखला तैयार की जा सकती है जिसे कोई वायरस हरा नहीं पाएगा। 

कलाकारों ने रूचिकर तरीके से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि यदि हम सार्वजनिक स्थानोें पर सही तरीके से मास्क पहनेें, दो लोगों के मध्य सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें तो सभी को कोविड-19 के खतरे से बचाया जा सकता है।

लोगों को बताया गया कि मास्क इस तरह पहनें कि नाक से लेकर ठोढी तक का पूरा हिस्सा ढका रहे।
कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि भीड़-भाड़ वाले सथानों पर जाने से बचें, समारोहों में निर्धारित संख्या में ही जाएं और नियम पालन करें। 

See also  West Bengal / Murshidabad: 100 crores came in the daily wage laborer's account overnight, but instead of being happy, he became upset, even the police were surprised to hear!

कोविड-19 के बारे में कोई जानकारी चाहते हैं या आपको कोई समस्या है तो हेल्पलाइन नम्बर 1077 पर बात करें। सोलन में दूरभाष नम्बर  01792-220049, 01792-221234 तथा 01792-220882 पर भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।