News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : बाहरा यूनिवर्सिटी ने कोरोना काल में छात्रों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान

जहाँ आज कोरोना काल में आर्थिक तंगी की वजह से हर वर्ग परेशान है और कई मासूम बच्चों ने इस बिमारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है, ऐसे बच्चों की सहायता के लिए रायत बाहरा ग्रुप  के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा सामने आए हैं। इस उपलक्ष में बाहरा ग्रुप ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमे उन्होंने उन बच्चों को स्कॉलरशिपस देने  का ऐलान किया है। जिन बच्चों ने अपने माता और पिता दोनों को खोया है। 

यह जानकारी बाहरा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर मार्केटिंग एंड एडमिशंस अनुराग अवस्थी ने दी।  उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने अपने माता और पिता दोनों को खोया है, उन विद्यार्थियों की पूर्ण फीस माफ़ की जाएगी चाहे वह कोई भी विषय हो और उनकी पढ़ाई का खर्च यूनिवर्सिटी देगी वहीँ जिन बच्चों ने किसी कारणवश अपने पिता को खोया है उनकी भी 50 प्रतिशत फीस माफ़ की जाएगी।

अनुराग  ने यह भी बताया की यूनिवर्सिटी जहां स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है वही रायत बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर बाहरा ने कोरोना काल को देखते हुए जिससे हर वर्ग को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों की भाँती इस वर्ष भी फीस में कोई भी वृद्धि न करने का फैसला किया है तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तेहत सिंगल गर्ल चाइल्ड को 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप और यही नही बल्कि मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी 25 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया है।

See also  Uttarakhand / Haridwar: The criminal injured in the encounter escaped from the hospital, causing panic in the police department