News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Arki : 38 दिनों बाद हर रुट पर बसों की आवाजाही शुरू

कोरोना महामारी के चलते लगाए कर्फ्यू में सरकार के आदेशों के अनुसार बस सेवा बन्द कर दी गई थी जो कि लगभग 38 दिनों के बाद शुरू हो गई है। अड्डा प्रभारी अर्की सुखराम ने बताया कि सरकार व एकआरटीसी प्रशासन के आदेशों के अनुसार 38 दिनों के पश्चात क्षेत्र के हर रुट पर बसों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। लेेेकिन सवारिया न होने के चलते ज्यादातर बसे खाली चल रही है। परंतु रूटों पर बसों को भेजा गया है। 

किसी बस में दो-चार हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कल ही सरकार व एचआरटीसी प्रशासन आदेश मिलते ही बसों को तुरन्त सैनिटाइज कर दिया गया था ताकि सुबह से ही लोगों को बसों में सफर करने में परेशानी न हो। 

साथ ही हर बस के चालक-परिचालक को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड 19 के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें व सवारियों को भी जागरूक करें कि मास्क और सेनिटाइजर प्रयोग करते रहें।

See also  Uttarakhand / Rudrapur: Money was not given to bring the watch from the fair! 14 year old child chose death