News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Devprayag : सीएचसी हिंडोलाखाल स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

देवप्रयाग विस के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हिंडोलाखाल में प्रवासी भारतीय जो अमेरिका में रहता है, उसके द्वारा हिंडोलाखाल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी है। इस संदर्भ में प्रवासी भारतीय एवं एआईएफ जीवन प्रोजेक्ट के निदेशक हनुमंत रावत ने विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी को पत्र भेजकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि हनुमंत रावत द्वारा सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी है तो जल्द यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। इसके साथ ही अस्पताल में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास होगे। उन्होंने कहा कि सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा तो भविष्य में यदि किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन की कमी महसूस होगी तो वह हिंडोलाखाल अस्पताल में ही ऑक्सीजन ले सकता है। इसके लिए उन्हें अन्य अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने की काम शुरू होगा।

 

See also  Uttarakhand / Pantnagar : Will make Pantnagar University a central university soon: Agriculture Minister