News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Champawat : विधायक फर्त्याल ने बांटे आयुष्मान किट 

खंड बाराकोट में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोगों की समस्या सुनकर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को आयुष्मान किट बांटे। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया। इस दौरान विधायक के सामने आशा कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं सुनकर शासन तक ले जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. मुकेश तड़ागी, डॉ. प्रीति जुकरिया, फार्मासिस्ट आनंद मौनी, स्टाफ नर्स मेघा पुनेठा आदि मौजूद रहीं।

See also  Uttarakhand / Haridwar : There was a stir due to the explosion of the pressure cooker