News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kakori : बिजली के तार से चिपक कर मजदूर की मौत

कोतवाली काकोरी क्षेत्र के महिपतमऊ में मकान मालिक की घोर लापरवाही से काम कर रहे मजदूर की गयी जान। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि का मकान मालिक के मकान के छज्जे के सामने से 11000 वोल्टेज लाइन निकली थी परंतु मकान मालिक ने कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी जिसके चलते वहाँ मजदूरी कर रहे सूबेदार पुत्र रोहन कुमार निवासी कैथल खेड़ा थाना औरास जिला उन्नाव उम्र लगभग 45 वर्ष की बिजली के तार में चिपकने से मौके पर ही मौत हो गई। सूबेदार दैनिक मजदूर था जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि फ़ोन करने पर दुबग्गा पावर हाउस के जे ई नही उठाते है फ़ोन। कई बार सूचना देने पर भी बिजली विभाग ने नही किया था सुरक्षा का इंतजाम।
सूबेदार की मौत की खबर पाते ही घर में मातम का माहौल छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने न्याय हेतु काकोरी कोतवाली में याचिका दायर की है।
कोतवाली काकोरी प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक सूबेदार का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
See also  Uttar Pradesh / Badaun: Monkey threw poison packet on the road, children thought it was sugar and ate it, one innocent person died