News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : ककारर्म कल्याण बोर्ड कार्यालय में महिलाओं ने किया हंगामा, प्रोत्साहन राशि देने की मांग

कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं को 2 साल पहले सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था। ट्रेनिंग पूरी होने पर 5000 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की बात कही गई थी। 2 साल बीत जाने के बाद भी इन लाभार्थियों को अभी तक उनका हक नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर महिलाएं पिछले 4 दिन से कर्मकार कल्याण बोर्ड के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। कर्मकार कल्याण बोर्ड में चल रही आपसी लड़ाई के बीच यहां श्रमिकों की योजनाओं से जुड़ी रकम जारी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि बोर्ड में महिलाएं पिछले 4 दिन से हंगामा कर रही हैं। साथ ही योजनाओं से जुड़े बजट को जारी करने की मांग कर रही हैं। इस दौरान महिलाएं कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के खिलाफ भी नाराज दिखाई दीं। महिलाओं की मानें तो बोर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल की तरफ से बजट भुगतान के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले 2 साल से महिलाओं को प्रोत्साहन राशि जारी नहीं की गयी है। दरअसल ये वो महिलाएं हैं, जिन्होंने 2 साल पहले बोर्ड से सिलाई ट्रेनिंग ली थी। इसकी एवज में 5000 रुपये प्रति महिलाओं को कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से दिया जाना था। यह पैसा लंबे समय से जारी नहीं हो पाया है।महिलाओं का आरोप है कि बोर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल उन्हें कार्यालय में नहीं मिलते और न ही उनकी समस्या सुनते हैं। इस गर्मी में वह अपने बच्चों के साथ कार्यालय आ रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। ऐसे में वे अपने हक के पैसों के लिए गिड़गिड़ाने को मजबूर हैं।

See also  Maharashtra / Satara: Cancer accepted the weakness in the body, then murdered the 12 year old son, this case will shock you