News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / New Tehri : थत्यूड़ में कांग्रेसियों की बैठक संपन्न

ब्लाक थत्यूड़ में कांग्रेसियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला समन्वयक राहुल चौहान ने कहा कि भाजपा ने की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम तत्परता से किया जाए। ताकि आम लोग भाजपा के लोक लुभावने झुठे वादों की हकीकत जान सकें। विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुये चौहान ने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस लेनी चाहिए। बुथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूती हासिल करने की जरूरत है। युथ व महिलाओं को साथ लेकर चलने की भी जरूरत है। कहा कि भाजपा झुठे प्रलोभनों से सत्ता तक पहुंची है। आज भाजपा के दावे जमीं पर कहीं नहीं है। जिसे लेकर जनता को बताना होगा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह विष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हमें अभी से रणनीती बनाकर काम करना होगा। कांग्रेस मजबूत होकर उठा खड़ा होना होगा। लोगों के सामने भाजपा के नियोजित घाटालों की लिस्ट रखनी होगी। ताकि लोग भाजपा के लोक लुभावन प्रलोभनों से पार पा सकें। इस मौके पर प्रदेश सचिव जोत सिंह रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कपिल जोशी, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, महावीर चौहान, सुरेश बैरवाण, रतनमणी भट्ट, प्रदीप कवि, विजय सिंह गुसांई, लाखीराम, दीप चंद सजवाण, सुनीता, गुड्डी देवी, रेशमा देवी, प्रेमा देवी, ममता देवी, मुकेश राणा, अजित सिंह, अनिल, रविंद्र आदि शामिल रहे।

See also  Uttarakhand / Haridwar: There is no mercy for those who drink alcohol in public places, police caught 128 people and collected fines worth thousands