News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : शेष बचे आबकारी ठेकों का आवंटन

????????????????????????????????????

राजस्व जिला सोलन के टोल नाका परवाणु व शेष बचे आबकारी ठेकों का वर्ष 2021-22 के लिए आबंटन ऑक्शन कम टैंडर के माध्यम से आज किया गया। यह आवंटन उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव की अध्यक्षता में किया गया। यह जानकारी आज उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सोलन हिमांशु पंवर ने दी।

हिमांशु पंवर ने कहा कि सोलन जिला की एक आबकारी इकाई (देहूंघाट व जाबली परवाणु) की ऑक्शन कम टैंडर के माध्यम से अधिकतम निविदा मै. राजेश एण्ड कम्पनी द्वारा मु. 8,51,00,000 रुपए दी गई। परवाणु टोल नाका के लिए अधिकतम निविदा मु. 9,41,54,940 रुपए जो कि आरक्षित मूल्य से 21 प्रतिशत अधिक है, जितेन्द्र सिंह पार्टनर ऑफ़ मै. जितेन्द्रा एसोसिएटस द्वारा दी गई।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विनोद कश्यप, समाहर्ता  संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी (मुख्यालय), पर्यवेक्षक वसुन्धरा उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी (मुख्यालय), वे स्वंय तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
See also  Uttarakhand / Haldwani : Four people got scorched due to the fire in the marriage house, goods worth lakhs were burnt to ashes