News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kashipur : बढ़ती महंगाई को लेकर युकां का प्रदर्शन 

भारतीय युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को नगर निगम प्रांगण में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। कहा कांग्रेस शासनकाल में घरेलू गैस सिलेंडर 480 रुपये में मिलता था वह अब 980 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल के साथ ही खाद्य तेलों व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, महासचिव अब्दुल कादिर, प्रभात सहानी, वसीम अकरम, अनीस अंसारी, वीरज्योत ग्रेवाल, चेतन अरोरा, संदीप सहगल, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती आशीष अरोरा, राशिद फारुकी, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद जुबेर, , मोहित चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Haldwani: Road accident in Kaladhungi, scooter slipped out of control, one dead, others injured