News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी वंचित समाज समिति

जौनसार बावर वंचित समाज उत्थान समिति की रामताल गार्डन में बैठक आयोजित हुई। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी गठन के साथ जौनसार बावर क्षेत्र में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया। बुधवार सुबह रामताल गार्डन में आयोजित बैठक में समिति सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के साथ क्षेत्र में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त प्रदेश में चल रहे हरेला पर्व के तहत पौधरोपण का निर्णय भी लिया गया। अंत में समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें गोपाल वर्मा को अध्यक्ष, जगदीश कुमार को महासचिव, सीमा सागर को कोषाध्यक्ष और चमन भारती को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में खजान, दिनेश, अरूण, गुड्डू, प्रभुराज, किशन, राजेन्द्र, नरेश, जगदीश, वीरेन्द्र, खेमा भारती, गीताराम, संजय, गोविंद, कमल, संदीप आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Amroha : Seeing the 'army' of the processions, the girl's side did not give food! Baratis have to show Aadhar card