News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : पीएचसी डाकपत्थर में वन महोत्सव का आयोजन  

वन सुरक्षा दल सहसपुर की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डाकपत्थर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वन कर्मियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए दर्जनों पौधे लगाये। बुधवार सुबह केन्द्र परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान मंजू मोघा और वन क्षेत्राधिकारी ओपी शाह ने पौधरोपण कर किया। वन क्षेत्राधिकारी ने मौजूद लोगों को वन महोत्सव के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण करने की बात कही। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए खुद के साथ लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। इसके बाद केन्द्र परिसर में विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाये गये। इस मौके पर उप वनाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, दलीप सिंह, दीपा, दिनेश कोठारी, दीपक उनियाल, मनोज कुकरेती, अली खान, विकास घिल्डियाल, डॉ. बीएस रावत आदि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: To deal with waterlogging, Doon was divided into 12 zones, DM Savin Bansal prepared the plan