News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / BKT : बीकेटी में 32 लाख की अरुणांचल प्रदेश मार्का अवैध शराब बरामद- ओरपी का कहना- राजधानी लखनऊ में तस्करी के लिए ले जा रहा था शराब

राजधानी की बीकेटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान  भैंसामऊ तिराहे से अरुणांचल प्रदेश मार्का लगभग 32 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आपको बता दें कि मामला पुलिस कमिश्नरेट के ग्रामीण थाना बीकेटी क्षेत्र के भैंसामऊ तिराहे का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाखों रुपए की शराब से भरी हुई एक कार थानाक्षेत्र में प्रवेश करेगी। सूचना पर बीकेटी पुलिस व महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र की सर्विलांस टीम ने शराब तस्कर की कार को भैंसामऊ तिराहे पर अचानक घेर लिया। और कार चालक को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में 11 पेटी अरुणांचल प्रदेश मार्का अवैध शराब बरामद की है। क्षेत्राधिकारी बीकेटी हृदेश कठेरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महा निरीक्षक लखनऊ की सर्विलांस टीम  व बीकेटी पुलिस द्वारा अनिल जायसवाल पुत्र मेवा लाल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अनिल जायसवाल पुलिस को देख कर भागने की फिराक में था,लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक रेडमी मोबाइल फोन व स्विफ्ट कार से 4 पेटी आम की व 11 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। आरोपी अनिल जायसवाल ने बताया की यह शराब विवेक नामक व्यक्ति की है। विवेक के कहने पर वह शराब की खेप को लोगों तक पहुंचाता है। जिसके एवज में विवेक उसे 20 हजार रुपये रुपये प्रतिमाह देता है।आरोपी ने पुलिस की पूंछतांछ के दौरान यह भी बताया कि विवेक ने पारा थाना के अंतर्गत हरदोईया मोड़ पर एक गोदाम किराए पर ले रखा है,जहाँ पर अरुणांचल प्रदेश से शराब मंगाकर पारा थानाक्षेत्र के हरदोईया चौराहे पर पांच हजार रुपये पर किराये पर एक कमरा किराये पर लेकर काफी समय से अवैध शराब का यह काला कारोबार किया जाता है।थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस ने पारा थानांतर्गत हरदोईया मोड़ चौराहे पर बने गोदाम पर छापा मारा तो वहां पर 575  पेटी शराब की  व 192 बोतल अरुणांचल प्रदेश मार्का अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जिसकी  बाजारू कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई जा रही है।अवैध शराब की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शराब व गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।वहीं पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक सर्विलांस टीम के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी व थाना प्रभारी बख्शी का तालाब योगेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक अमीर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव सहित पूरी टीम मौजूद रही।

See also  Bihar / Muzaffarpur: The teacher had come to flirt with his girlfriend at midnight, then something unexpected happened