News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikas Nagar : चंद्रबनी में शहीद द्वार की मांग

चंद्रबनी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काबीना मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर चंद्रबनी में अमर शहीद शिशिर मल्ल की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण करवाने की मांग की। साथ ही धारा वाली में सेना द्वारा ग्रामीणों की भूमि पर अपने पिलर लगाने और अतिक्रमण कर रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत भी की। ग्रामीणों ने बताया कि मांग पर संज्ञान लेते हुए काबीना मंत्री ने सेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि ग्रामीणों की भूमि पर अतिक्रमण को हटाया जाए और भूमि को चिन्हित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने शहीद की स्मृति में प्रवेश द्वार बनाने के लिए हर संभव प्रयास का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन कुमार, सुखबीर बुटोला, अनिल, गब्बर सिंह भंडारी, लता गुरुंग, राजपाल असवाल आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Kushinagar: When the officials did not listen to the complaint, the BJP leader climbed the tree with the mike, was not ready to come down