News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Etawah : तिकोनिया पर व्यापार मंडल ने लगवाया पुलिस बूथ-महिलाओं, व्यापारियों की सहायता के लिये बना सहायता केन्द्र


तिकोनिया पर महिलाओं और व्यापारियों सहित रात्रि में बाहर से आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये उ. प्र. उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शहर ने पुलिस सहायता केन्द्र बूथ लगवाया। सोमवार को पुलिस बूथ का उदघाटन सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने फीता काटकर बैदिक मंत्रोचार के बीच करते हुये कहा व्यापार मण्डल कंछल गुट के द्वारा आम जनमानस की सुविधा और पुलिस के सिपाहियो को धूप, बारिश से बचाने के लिये व्यापार मण्डल द्रारा पुलिस सहायता केन्द्र बनाना प्रसंसनीय है।
   

व्यापार मंडल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री ओमरतन कश्यप व संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू ने कहा कि यह बूथ व्यापारियों व ग्राहकों में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में भी मदद करेगा इसके साथ ही बूथ पर आपातकाली नम्बर भी लिखवाये गये है। शहर कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के बीच बाजार में पुलिस सहायता केंद्र के बन जाने से व्यापारी और ग्राहकों के साथ ही रात में यात्रियों और खासकर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने का व्यापार मण्डल का प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर गोरखनाथ वर्मा, अजय गुप्ता, कामिल कुरैशी, रिंकू यादव, राजू टंच, सैयद्द लकी, गजेन्द्र सिंह, पारस जैन, मुमताज अंसारी, अनीस सभासद, अभिषेक कठेरिया, जैनुल आबदीन, प्रदीप सोनी, डीएस चैहान, जैनुल रंगरेज, जूली सोनी, योगेश चैहान मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Nainital : “Kayastha Samaj has become the support of the helpless” Sanjay Srivastava said, providing help to the needy is the true social service