News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Pauri : संविदा कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारी सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चिकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक कार्यबहिष्कार को जारी रखा जाएगा।

मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात संविदा कर्मचारियों ने सातवे वेतनमान का लाभ दिए जाने व विभागीय संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से इन समस्याओं के हल की मांग उठाई जा रही है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब तक संविदा कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होती है तब तक कार्यबहिष्कार जारी रखा जाएगा। कार्यबहिष्कार करने वालों में हरीश ध्यानी, लक्ष्मण सिंह, रमेश गुंसाई, जयकृत सिंह कठैत, कुलवीर सिंह, सोबत सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र गुंसाई, मदन सिंह, विपिन रावत, श्याम सिंह, चंद्रमोहन, अमर सिंह आदि शामिल थे।

See also  Jharkhand / Jamshedpur: The miscreants snatched the chain from the mother of District Council Paritosh